पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिर्जापुर में बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी

मिर्जापुर में बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों को दी विदाई पार्टी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में केयू के बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्कूल प्राचार्य डॉ. सतपाल बग्गा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों के साथ आए डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने छात्र अध्यापकों को सहयोग देने के लिए सभी शिक्षकों का आभार भी जताया।

वहीं बीएड कॉलेज के छात्र अध्यापकों की ओर से कमोदा स्कूल में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चेतन, कर्ण प्रीत और सिमरन की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कविता प्रतियोगिता में सोनिया पहले, सिमरन दूसरे और अमनदीप तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में कर्णदीप ने पहले, निशा ने दूसरे और चेतन ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर प्राचार्या संतोष कुमारी, सुमिंद्र कुमार और अंग्रेज सिंह मौजूद थे।