- Hindi News
- टीम ने पूछा,क्यों नहीं माना अल्टीमेटम दुकानदार पहले हमारी सीमा बताओ
टीम ने पूछा,क्यों नहीं माना अल्टीमेटम दुकानदार- पहले हमारी सीमा बताओ
>अल्टीमेटम का नहीं दिखा असर, कई जगह हुई नगर परिषद की टीम से बहसबाजी
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
शहरमेंअतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन नगरपरिषद ने दुकानदारों को सोमवार तक का अल्टीमेटम सामान अतिक्रमण हटाने को दिया था। अल्टीमेटम अवधि खत्म होने पर टीम जब बाजारों में घुसी, तो हालात वही पुराने जैसे मिले। इक्का-दुक्का जगहों को छोड़कर सामान पहले की तरह सड़कों तक नजर आया।
जिस पर टीम ने सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद जहां कई जगहों पर दुकानदार टीम संग उलझे। वहीं कुछ जगहों पर खुद ही सामान समेटकर दुकानों के भीतर कर लिया। सीटीएम गगनदीप, नप ईओ अशोक बिश्नोई एमई अक्षय भारद्वाज की अगुवाई में टीम ड्राइव पर निकली। साथ में पुलिस भी चली। बता दें कि शनिवार को टीम ने स्पेशल ड्राइव शुरू की थी और सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया गया था।
लेकिन नगरपरिषद मार्केट में ही दुकानदार टीम से उलझ गए। टीम में शामिल प्रशासनिक नप अधिकारियों संग यहां दुकानदारों की बहस हुई। दुकानदार बोले कि पहले यह बताएं कि उनकी दुकानों के आगे कितनी सीमा तक वे सामान रख सकते हैं। पहले उन्हें सड़क पर येलो लाइन तक सामान की छूट थी। इस पर टीम ने बताया कि दुकान से महज एक से डेढ़ फुट तक सामान बाहर हो सकता है। काफी बहस के बाद दुकानदार सामान हटाने को राजी हुए।
कार्रवाई-खानापूर्ति
टीमने यूं तो टीम ने अल्टीमेटम के बाद अगली कार्रवाई भी की। लेकिन अधिकांश जगहों पर दुकानों के आगे से सामान के तौर पर होर्डिंग बैनर ही ज्यादातर जब्त किए गए। कुछ एक दुकानों से उनका असल सामान जब्त किया। करीब 15 दुकानों का सामान सड़क से उठा ट्रालियों में भर नप कार्यालय पहुंचाया।
अबयह होगी कार्रवाई
नगरपरिषदके एमई अक्षय भारद्वाज अभी ज्यादा सख्ती से काम नहीं लिया जा रहा है। अब बाजारों में उन दुकानदारों पर कार्रवाई होगी, जिन्होंने दुकानों के आगे शेड बनवाए हुए हैं। इन शेड को अगले एक दो दिन में हटवा दिया जाएगा। शुक्रवार को खुद डीसी सीजी रजनी कांतन बाजारों में स्पेशल ड्राइव का असर देखने निकलेंगे।
एक घंटे बाद उठाऊंगा सरिया
मुख्यबाजार से टीम ने आंबेडकर चौक की तरफ रूख किया। यहां दुकानों के आगे लगे फ्लैक्स हटाने को कहा। तब एक दुकानदार बोला कि एक घंटे बाद उतरुंगा। टीम उसे चेतावनी दे आगे बढ़ी। रेलवे रोड पर एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान के सामने भारी मात्रा में सरिया सड़क पर मिला। इसे हटाने को लेकर भी तकरार हुई। दुकानदार बोला कि वह एक घंटे में उठा लेगा। इस पर टीम सदस्य बोले सीख देने के लिए उसका कुछ सरिया तो जब्त करना पड़ेगा। काफी गहमा गह मी के बाद टीम ने उसे एक घंटे का समय दिया।
रेलवे रोड पर दिखा असर
एकतरफ जहां कुछ दुकानदारों ने टीम के साथ सामान हटाने को लेकर बहस की। वहीं कई जगहों पर दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया। रेलवे रोड पर इसका खासा असर दिखा। जहां कई दुकानदारों ने टीम के आने से ऐन पहले सामान हटा कर अंदर रखा। वहीं यह भी चर्चा रही कि टीम में ही शामिल कुछ सदस्य अपने जानकार दुकानदारों को टीम आने की सूचना देकर सामान अंदर करने की हिदायत दे रहे थे।
जड़को नहीं पकड़ते
शहरवासीअशोक कुमार, मुकेश सरदाना महेश आदि का कहना था कि महज सामान सड़कों पर होने से बाजारों में जाम नहीं लगता। जाम की मुख्य वजह बाजारों में फोर व्हीलर, खासकर कारों का बेधड़क आना जाना है। लोग अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर खरीददारी को निकल जाते हैं। ना तो फोर व्हीलर के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ही अंदर घुसे फोर व्हीलर चालकों पर कभी कार्रवाई होती है।
कुरुक्षेत्र|नगर परिषद्ने चलाया शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान, अतिक्रमण हटाने आई टीम से बातचीत करते दुकानदार।
कुरुक्षेत्र| सामानउठाकर ले जाते कर्मचारी।