पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा ट्रैवल गाइड बताएगी कहां कहां हैं टूरिस्ट प्लेस

हरियाणा ट्रैवल गाइड बताएगी कहां-कहां हैं टूरिस्ट प्लेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमेंपर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा ट्रैवल गाइड पुस्तक अब अहम भूमिका निभाएगी। प्रदेश सरकार ने इस पुस्तक का प्रकाशन कराया है। सरकार की ओर से कुरुक्षेत्र की धरा से बहने वाली सरस्वती नदी पर शोध के लिए सरस्वती हैरीटेज विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल के दौरान प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इनसे कुरुक्षेत्र 48 कोस के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। अन्य जिलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।

लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी को फिर से जीवन देेने के लिए राज्य सरकार ने सरस्वती नदी पर शोध के लिए सरस्वती हैरीटेज बोर्ड का गठन किया है। सरकार ने ब्रह्मसरोवर पर भगवान श्रीकृष्ण की विराट प्रतिमा का स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रुपए का बजट पारित किया है करनाल के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की भी योजना बनाई है। इसके साथ-साथ मलाह, मोरनी हिल, टिक्कर ताल सर्किट को विकसित किया जाएगा।

यमुनानगर के कपाल मोचन में आदि बद्री घाट का निर्माण भी किया जाएगा। नारनौल, महेंद्रगढ़, माधवगढ़ को विशाल पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए 50.40 करोड़ रुपए की योजना मंजूरी को सरकार ने केंद्र को भेजी है।

गांवों में खुलेंगे 1500 साझा सुविधा केंद्र

लाडवाविधायक डॉ. पवन सैनी ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए हैं। सरकार मार्च 2016 तक गांवों में 1500 साझा सुविधा केंद्र खोलेगी। स्टेट डाटा सेंटर में स्टेट रेजिडेंट डाटा हब होगा। इसकी स्थापना का उद्देश्य पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, छात्रवृतियां और मनरेगा के तहत आधार डाटा उपलब्ध कराना है। नागरिक सेवा के लिए स्टेट पोर्टल भी बनाया है। मई तक कुल 35 सेवाएं इस पोर्टल से मिलेंगी।

कुरुक्षेत्र| श्रीकृष्ण संग्रालय देखकर बाहर आते पर्यटक।