पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में आदित्य ने दी सबसे बेहतर विज्ञापन की प्रस्तुति

प्रतियोगिता में आदित्य ने दी सबसे बेहतर विज्ञापन की प्रस्तुति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|केयू केप्रबंधन विभाग में लाइव विज्ञापन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया। टीमों ने विभिन्न उत्पाद एवं सेवाओं पर लाइव विज्ञापनों की प्रस्तुति दी। आदित्य की टीम ने भोजन बचाओ पर विज्ञापन प्रस्तुत कर पहला स्थान हासिल किया। डायरेक्ट सेटअप का विज्ञापन करने वाली टीम ने दूसरा और स्वच्छ भारत पर प्रस्तुत विज्ञापन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में विभाग के अध्यक्ष प्रो. भाग सिंह बोदला ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को इस तरह के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर जतिन शर्मा, कृष्ण खन्ना, विनय मनचंदा, अमित सचदेवा और सनिग्धा मौजूद थी।

कुरुक्षेत्र| केयूके प्रबंधन विभाग में आयेजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते शिक्षक।