पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नई पीढ़ी को हिंदी के साथ जोड़ें\'

\"नई पीढ़ी को हिंदी के साथ जोड़ें\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केयूकेहिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बाबूराम ने कहा कि हिंदी दिवस हिंदी पखवाड़े को मनाने का सही तरीका यही है कि हम नई पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऐसे कार्यक्रमों से जोड़ें। वे गुरुवार को केयू के संगीत विभाग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में संगीत, नाटक, कविता पाठ, निबंध लेखन और कवि सम्मेलन का एक साथ सामंजस्य स्थापित किया गया है।

इस अवसर पर हुई प्रतियोगिताओं में पियूष मिश्रा ने पहला, विवेक ने दूसरा और रविकांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी हैं हम वतन है हिंदोस्तां हमारा के तहत हुए कवि सम्मेलन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम मे कवि के रूप में डॉ. कुमार विनोद, डॉ. अरुणा शर्मा, डॉ. पुरुषोत्तम, प्रो. एसएस बूरा, डॉ. शकुंतला नागर, डॉ. महासिंह पूनिया और आबिद अली ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संगीत विभाग के शिक्षक डॉ. अशोक यमन ने किया। इस मौके पर प्रतिभागियों को ओस्का के चेयरमैन डॉ. चंद्र पाल पूनिया महासचिव सुभ्रांशु ने प्रमाण पत्र वितरित किए। मौके पर डॉ. आरती श्योकंद, डॉ. ललित कौशल, डॉ. सजीव, डॉ. अशोक, डॉ. आशु गौतम, डॉ. प्रेम, रविंद्र भट्ट, डॉ. ज्ञान सागर और नितिन शर्मा उपस्थित थे। संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रो. शुचिस्मिता ने कहा कि विभाग युवाओं को रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास करता है।

कुरुक्षेत्र|केयू संगीत विभाग में आयोजित हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित करते शिक्षक।

कुरुक्षेत्र|केयू संगीत विभाग में आयोजित हिंदी पखवाड़े के दौरान काव्य सम्मेलन में प्रस्तुति देते प्रतिभागी।