पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू में आज जमेगा लॉ फेस्ट का रंग

केयू में आज जमेगा लॉ फेस्ट का रंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटीकेलॉ संस्थान में बुधवार से तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव आह्वान 2015 का आगाज होगा। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव मेंं लॉ संस्थान के 250 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए मूट कोर्ट से लेकर फैशन शो और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिता को उत्सव में शामिल किया गया है। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले इसलिए हर वर्ष इस उत्सव का आयोजन किया जाता है।

इस बार इसे आह्वान 2015 लॉ फेस्ट का नाम दिया गया है। फेस्ट के संयोजक डॉ. जयकिशन भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन रंगोली, पुष्प सज्जा, पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन परिचर्चा, क्विज मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम केयू के आरके सदन में होंगे, जिसमें सोलो डांस, ग्रुप डांस, प्ले और फैशन शो होंगे।