अब बजा कुटा चुनाव का बिगुल
कुरुक्षेत्र| केयूशिक्षक संघ कुटा चुनाव का बिगुल बज गया है। संघ की ओर से कार्यकारिणी की अंतिम बैठक कर दो मार्च को चुनाव की घोषणा की गई है। इसके साथ ही केयू परिसर में शिक्षक चुनाव ने माहौैल भी गरमा दिया है। कुटा सचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने बताया कि कुटा कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से कुटा चुनावों की घोषणा की गई है। संघ का चुनाव दो मार्च को होगा और शपथ ग्रहण समारोह तीन मार्च को शिक्षक क्लब में शाम चार बजे होगा।