- Hindi News
- एनआई एक्ट रिकवरी केस निपटेंगे राष्ट्रीय लोक अदालत में
एनआई एक्ट रिकवरी केस निपटेंगे राष्ट्रीय लोक अदालत में
कुरुक्षेत्र|जिला विधिकसेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग ने बताया कि 14 फरवरी को एनआई एक्ट, रिकवरी केस, धारा 138 से संबंधित बैंक मामलों को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। 14 मार्च को रिवेन्यू, मनरेगा, लैंड एक्वीजेशन के केसों को लेकर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसी तरह 11 अप्रैल को मजदूरी पारिवारिक मामलों, 9 मई 13 जून को एमएसीटी और बीमा क्लेम, 11 जुलाई को बिजली, पानी, टेलीफोन पब्लिक यूटिलिटी, डिस्प्यूट केस, 8 अगस्त को कंज्यूमर डिस्प्यूट टैक्स मैटर, 12 सितंबर को क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस, 10 अक्टूबर को ट्रैफिक, पैटी मैटर म्यूनिसिपल केसों का निपटारा होगा।