पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवपुराण सुनने से मिलती है सुख समृद्धि : बापू

शिवपुराण सुनने से मिलती है सुख-समृद्धि : बापू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राचीनशिवालयश्री कालेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार देर शाम को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संगीतमयी श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। संत वासुदेवानंद गिरी महाराज के सानिध्य में कलशधारी महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली। यह कथा 18 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक होगी। कथा के यजमानों ने सर्वदेव पूजन में भाग लेकर शिवपुराण की पूजा की। कथा शुभारंभ दिवस पर प्रवचन करते हुए कथावाचक दयागिरी बापू गुजरात वाले ने कहा कि शिवपुराण सुनने से पुत्र, धन-दौलत और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अखिल विश्व ब्रह्मांड के नियंत्रक केवल और केवल सदाशिव ही हैं। कहा कि शिव महापुराण की पावन कथा सुनने के पश्चात पापात्मा स्त्री चंचुला के अपने जीवन में किए गए पापों से मुक्ति होती है। इस कथा को सुनने के पश्चात उसने शिवधाम प्राप्त किया।

शिव पुराण आरती में महेंद्र भारती, गिरधर गोपाल गिरी महाराज, आचार्य मनमोहन शास्त्री, नागेंद्र दास महाराज चित्रकूट वाले, संजीव शर्मा, सचिन शर्मा, ईशम सिंह, सुनील कश्यप, पंडित ऋषिपाल भौर सैयदा, विक्रम भारद्वाज, सोहन लाल कौल, अनुराग दंभड़, राधेश्याम, सुरेंद्र शास्त्री, रिंकू शर्मा सहित स्व. गुरु कलीराम वेदपाठी के समस्त शिष्यों ने भाग लिया।

45वां वार्षिक संत समागम संपन्न

मसीताहाऊस थानेसर स्थित लायलपुर गुरुद्वारा साहिब में बाबा संत दास की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय 45वें वार्षिक संत समागम का मंगलवार को समापन हुआ। अनिल पोपली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह आयोजन 8 से 10 फरवरी तक किया जाता है। कार्यक्रम बाबा महिंद्र दास के सान्निध्य में हुआ। जिन लोगों की मुरादें पूरी हुई, उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में झंडे चढाएं। सुबह शब्द कीर्तन एवं सत्संग के पश्चात ध्वजारोहण हुआ। मसीता हाऊस में मेले जैसा उत्सव लग रहा था। कालोनीवासियों ने दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की तन-मन-धन से सेवा की। इस मौके पर पूर्व पार्षद चौधरी राम बजाज, पंजाबी महासभा के प्रधान चरणजीत सिंह गाबा, पूर्व पार्षद पिंकी गाबा, गुलशन गाबा, परमानंद, सोम कवात्तरा, कुलदीप, वीरेंद्र गोस्वामी, पवन गाबा, दलीप कालड़ा, शिवम, शुभम गाबा, लवली कवातरा और अभिषेक मौजूद रहे।