पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे युवक को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे युवक को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़| तिगांवरोड के समीप शनिवार रात ड्यूटी के बाद घर पैदल जा रहे एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने माचिस के बहाने रास्ते में रोककर लूट लिया। बदमाशों ने मारपीट कर युवक का पर्स और मोबाइल फोन छीन लिया। युवक ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक का कहना है कि रविवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अभी इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है। सेक्टर 3 निवासी महेश के अनुसार वह सेक्टर 24 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। रोज ड्यूटी के बाद वह ऑटो से घर सेक्टर 3 आते हैं। शनिवार को भी वह ड्यूटी पर गए थे। रात को 12 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह कंपनी से हाइवे तक एक ऑटो में बैठकर गए और वहां से उन्हें सेक्टर 3 तक एक ऑटो मिल गया। सेक्टर 3 पहुंचकर वह ऑटो से उतरकर तिगांव रोड के रास्ते अपने घर के लिए पैदल चल दिए। जब वह घर से कुछ ही दूरी पर थे तो रास्ते में तीन युवक बाइक पर खड़े दिखाई दिए। महेश उनके पास से चुपचाप निकल रहे थे। तभी एक युवक ने उन्हें रोकते हुए माचिस मांगी। महेश ने थोड़ा सा रुकते हुए युवकों को बताया कि वे माचिस नहीं रखते। आरोप है तभी तीनों युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया और उनकी जेबों की तलाशी लेते हुए पर्स और मोबाइल निकाल लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने धमकी दी। लूटपाट करने के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए। महेश के मुताबिक पर्स में करीब एक हजार रुपए कुछ कागजात थे।