पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में बच्चों ने गीत संगीत से मचाया धमाल

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने गीत-संगीत से मचाया धमाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चावलाकालोनी स्थित सरस्वती शिशु सदन किड्स गार्डन में मल्हार रिद्म वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दो दिन तक चले इस समारोह में नन्हे मुन्हे छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वरी एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन वाईके माहेश्वरी ने की तथा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी राजकुमार चौधरी उद्योगपति जेपी गुप्ता ने शिरकत की। इस अवसर पर सरस्वती शिशु सदन की मुख्याध्यापिका सविता शेखावत किड्स गार्डन की डायरेक्टर संगीता सिंह ने अपने-अपने विद्यालयों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मल्हार रिदम नाम से आयोजित इस वार्षिकोत्सव में छात्रों ने जहां एक ओर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा वहीं लघु नाटिकाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने का संदेश देकर अभिभावकों अतिथियों को प्रेरित किया। समारोह में देश के हर राज्य की संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अंत में विद्यालय की डायरेक्टर मंजुल माहेश्वरी चेयरमैन वाईके माहेश्वरी ने सभी अभिभावकों अतिथियों का धन्यवाद किया।