पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलम बाटा रेलवे ओवरब्रिज की होगी मरम्मत

नीलम बाटा रेलवे ओवरब्रिज की होगी मरम्मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीलमबाटा आरओबी के दोनों ओर के क्षेत्र को आपस में कनेक्ट करने वाले मार्ग पर ट्रैफिक को स्मूथ करने की दिशा में नई कवायद शुरू कर दी गई है। योजना के तहत नीलम और बाटा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने सर्वे के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से एक्सपर्ट एजेंसी की राय ली जा रही है। एक्सपर्ट एजेंसी 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट विभाग को देगी। रेलवे लाइन के दोनों ओर के क्षेत्र को आपस में कनेक्ट करने वाले दो मुख्य रेलवे ओवरब्रिज नीलम बाटा पर ट्रैफिक को और भी स्मूथ करने की दिशा में नई कवायद शुरू कर दी गई है। नीलम बाटा रेलवे ओवरब्रिज कई दशक पुराने हैं। शेषपेज 15 पर









दोनोंरेलवे ओवरब्रिज शहर की लाइफ लाइन हैं। कई दशक बीत जाने के बाद अब आरओबी की सड़क, डिवाइडर प्रोटेक्शन स्क्रीन की हालत जर्जर हो चुकी है। सड़क की हालत खराब होने से वाहन हिचकोले खाते हैं। प्रोटेक्शन स्क्रीन टूटने के कारण यह लोगों की सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने दोनों ब्रिज के पुनर्स्थापन की प्लानिंग तैयार की है। इसके तहत रोड, डिवाइडर, प्रोटेक्शन स्क्रीन और सेगमेंट के बीच के गैप को मेंटेन करने संबंधी काम किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सूरज भान के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए एक्सपर्ट एजेंसी की मदद ली जा रही है जो इस पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करेगी। एजेंसी को इस काम के लिए 3 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद कंस्ट्रक्शन वर्क शुरू किया जाएगा।