पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल झपटने वाले की पिटाई

मोबाइल झपटने वाले की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइल झपटने वाले की पिटाई

बल्लभगढ़ | बसअड्‌डे के समीप रोडवेज बस में चढ़ते समय एक महिला से युवक ने मोबाइल झपटने का प्रयास किया। सवारियों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। भीड़ को देख कर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मूलरूप से यूपी के जेवर शहर के रहने वाले मनोहर आजाद नगर में रहते हैं। बुधवार को वे प|ी बच्चों के साथ यूपी अपने घर जाने के लिए बल्लभगढ़ बस अड्‌डे के पास यूपी रोडवेज की बस में चढ़ रहे थे। तभी भीड़ का फायदा उठाते हुए एक युवक ने मनोहर की प|ी के हाथ से मोबाइल झपटने की कोशिश की। महिला ने शोर मचा दिया। तभी बस में चढ़ रहे अन्य लोगों ने मोबाइल झपटने की कोशिश करने वाले युवक को दबोच लिया। उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। झपटमार की पिटाई होने पर बस अड्डे से अन्य यात्री भी जमा हो गए। उन्होंने भी युवक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। बस के पास भीड़ देखकर वहां पर खड़े पुलिस कर्मी भी गए। उन्होंने यात्रियों से झपटमार युवक को अपने कब्जे में ले लिया।