- Hindi News
- बच्चे के साथ कुकर्म, युवक के खिलाफ केस दर्ज
बच्चे के साथ कुकर्म, युवक के खिलाफ केस दर्ज
थानासदर क्षेत्र के गांव डीग में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे को पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक बहला-फुसला कर एक खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवक के घर पहुंचे और घटना के बारे में बताया तो उल्टे उन्हें ही धमकी दी जाने लगी। परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। डीग गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। उनका 8 वर्षीय बेटा इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सिब्बन वहां आया और बच्चे को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया।
आरोपी सिब्बन बच्चे को पास में ही खेत में ले गया। कुछ देर तक वह बच्चे को इधर-उधर घुमाता रहा। इसके बाद वह बच्चे को खेतों में सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सिब्बन बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। रोता हुआ बच्चा घर पहुंचा। परिजनों ने उसकी हालत देखी तो उससे पूछताछ की। बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई श्रीभगवान सिंह के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।