पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र पर शहर में पूजन सामग्री हुई महंगी

नवरात्र पर शहर में पूजन सामग्री हुई महंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारसे शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर लोगों ने बाजार में पूजन सामग्री आदि की जमकर खरीदारी की। बाजार में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से जुड़ी सामग्री से पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों में सफाई आदि का काम भी जोरशोर से हुआ। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बुधवार को बाजार में विशेष चहल-पहल दिखाई दी। खासकर पूजन सामग्री वाली दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजन सामग्री के दाम भी इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हैं। पूजन सामग्री के दामों में करीब 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय निवासी ममता, विनोद पार्वती का कहना है कि पूजन सामग्री के दामों में हर साल बढ़ोतरी हो जाती है। साथ ही नवरात्र के दिन में फलों के दामों में भी वृद्धि हो जाती है। जिससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। त्यौहारों का दुकानदार जमकर फायदा उठाने से बाज नहीं आते।