- Hindi News
- एम्स की बल्लभगढ़ शाखा सीसीटीवी कैमरों से लैस
एम्स की बल्लभगढ़ शाखा सीसीटीवी कैमरों से लैस
बल्लभगढ़ | एम्सकी बल्लभगढ़ शाखा को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। अब मरीजों अटेंडेंट सहित डाक्टरों की भी हर गतिविधि पर एम्स प्रशासन की नजर रहेगी। एम्स ओपीडी में डाक्टरों को दिखाने के लिए रोज करीब 300 से 400 लोग आते हैं। कई बार ओपीडी में चोरी और जेब काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए ही एम्स प्रशासन ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। एम्स शाखा इंचार्ज डा. शशिकांत के अनुसार अब अस्पताल में किसी भी तरह की घटना घटेगी तो उसके असली आरोपी का पता आसानी से लगा लिया जाएगा। आपराधिक घटनाओं पर विराम लगाने के लिए ही अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।