पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाकेबंदी के बाद भी चेन स्नैचर्स बेकाबू

नाकेबंदी के बाद भी चेन स्नैचर्स बेकाबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कड़ीनाकाबंदी के बाद भी शहर में चेन स्नैचर्स घटनाओं को दिनदहाडे़ अंजाम दे रहे हैं। सेक्टर-7 में बाइक सवार दो बदमाश पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद वीटी आदि की। लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सेक्टर-7 थाने की पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-7ई निवासी नीरज सिंह की प|ी वैशी सिंह ने पुलिस को बताया कि वे किसी काम से बाजार गई थीं। दोपहर करीब 1 बजे वे घर लौट रही थीं। जब वे घर के नजदीक पहुंचीं, तभी बाइक पर दो लोग आए और उनके पास आकर बाइक रोक दी। जब तक वे कुछ समझ पातीं, बाइक पर बैठे युवक ने उनके गले से चेन छीन ली। महिला ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सेक्टर-7 थाने की पुलिस ने वैशी सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।