- Hindi News
- दोस्ती में मांगी थी कार, वापस मांगी तो देने से इंकार
दोस्ती में मांगी थी कार, वापस मांगी तो देने से इंकार
आर्यनगर में एक युवक को गांव जुन्हैड़ा राजस्थान में रहने वाले युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। जुन्हैड़ा निवासी युवक दोस्ती का वास्ता देकर उसकी कार को मांग कर ले गया और जब उसने कार वापस मांगी तो युवक ने कार देने से इंकार कर दिया। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्य नगर में दिनेश अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। दिनेश ने पुलिस को बताया कि गांव जुन्हैड़ा राजस्थान में रहने वाले मनोज जैन के साथ कुछ समय पहले उनकी दोस्ती हो गई। दोस्ती इतनी बढ़ गई कि दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। दिनेश का आरोप है कि कुछ माह पूर्व मनोज ने उससे कुछ दिन के लिए उसकी कार मांगी। दोस्ती गहरी हो गई थी इसलिए दिनेश ने विश्वास कर उसे कार दे दी। लेकिन अब जब कई महीने बीत गए और मनोज ने कार वापस नहीं दी तो दिनेश ने उससे कार वापस मांगी। आरोप है मनोज ने उसे कार देने से इंकार कर दिया। दिनेश ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई विजेन्द्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।