- Hindi News
- किशोर संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका
किशोर संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका
बल्लभगढ़में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। किशोर 3 दिन पहले घर से किसी काम के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने सिटी थाने में उसके अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। बल्लभगढ़ निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि वह यहां परिवार के साथ रहती हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ता है। 8 दिसंबर की सुबह वह घर से किसी काम के लिए निकला था। लेकिन इसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं आया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुमन ने आशंका जताई है कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। एएसआई बलवान सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर गायब हुए किशोर की तलाश की जा रही है।
युवतीलापता
मुकेशकॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती 2 दिन पूर्व घर से कालेज के लिए निकली थी। युवती का भाई उसे कॉलेज छोड़कर आया और शाम को जब उसे लेने के लिए आया तो वह नहीं मिली। देर रात तक भी युवती घर नहीं पहुंची। परिजनों ने सिटी थाने में उसके अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकेश कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी इलाके के ही एक कालेज में पढ़ती है। इन दिनों उसके एग्जाम चल रहे हैं। 9 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे उनका भाई उसे कालेज छोड़ने के लिए आया था। इसके बाद वह वापस गया और बेटी एग्जाम देने के लिए अंदर चली गई। लेकिन शाम करीब 5 बजे जब युवती का भाई उसे लेने कालेज गया तो वह वहां नहीं मिली।
देर रात तक भी जब वह घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार उन्हें शक है कि उनकी बेटी का विजय नामक युवक ने अपहरण कर लिया है और उसे कहीं बंधक बनाकर रखा है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलवान सिंह का कहना है कि युवती आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।