खो-खो में लार्ड कृष्णा स्कूल जीता
इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियन बना खंदावली स्कूल
गांवजमालपुर स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में राव भानीराम एजुकेशन सोसायटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय पांचवीं इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त पांच दर्जन स्कूलों के सैकडों छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन मांगेराम यादव ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो में लड़कियों के वर्ग में लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल जमालपुर की टीम ने आकाश पब्लिक स्कूल गुडगांव को 15-0, 15-0 से करारी शिकस्त दी। वॉलीबॉल के लड़कों के वर्ग में अंडर 17 में सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल गुडगांव ने पोल स्टार गुडगांव की टीम को 25-13, 25-4 के अंतर से हराया।स्केटिंग अंडर 6-8 गर्ल में तेजस्वरी ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल गुडगांव ने प्रथम, समीक्षा सीसीए स्कूल गुडगांव ने द्वितीय, लक्की लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल जमालपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
इस अवसर पर मांगेराम यादव ने कहा कि अनुशासित खिलाडी का सभी जगह सम्मान होता है। हार जीत का अंतर उसके आगे कुछ नहीं है। उन्होंने सभी विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उप निदेशक डा. उमेश राव, प्रधानाचार्या डा. सुनीता यादव, उपप्रधानाचार्य राज कुमार टुटेजा, बालकिशन शर्मा, सचिव ओम प्रकाश यादव, अरविंद चौहान, नवीन कुमार, एन के दीक्षित, विकास शर्मा, लक्ष्मी यादव, सतीश ठाकुर, राजेश यादव, रामअवतार, सुनील भाटिया, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।