- Hindi News
- शाॅपिंग के लिए बाजार गई युवती लापता अपहरण की आशंका
शाॅपिंग के लिए बाजार गई युवती लापता अपहरण की आशंका
बल्लभगढ़बाजार सामान खरीदने आई 24 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती 4 दिनों से लापता है। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए सूरजकुंड थाने में मामला दर्ज कराया है। ग्रीन फील्ड कालोनी निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह यहां परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 24 वर्षीय बहन 10 दिसंबर की सुबह घर से बल्लभगढ़ मार्केट से सामान खरीदने निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आई। उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। युवक का कहना है कि उन्हें शक है कि उनकी बहन को किसी ने किडनैप कर लिया है। एएसआई ईश्वर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।