पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत

कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाडसैंतलीगांव के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बापू नगर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9 बजे वह गांव झाडसैंतली के समीप से जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार सैंट्रो कार चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को बीके अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मकसूद खान के अनुसार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।