पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीनी विवाद: दो पक्षों में चले लाठी डंडे

जमीनी विवाद: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलेलगढ़गांव में जमीनी विवाद के चलते दो परिवार के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। थाना सदर पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दलेलगढ़ निवासी ताहिर की प|ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह के समय वह और उनके पति ताहिर खेत से घर रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि उनकी देवरानी मीना को गांव का ही जयबीर हाथ पकड़ कर खींच रहा है। महिला का कहना है कि वह और उसके पति मीना को छुड़ाने के लिए वहां गए तो जयबीर ने वहां जगबीर, हरबीर, जयबीर, श्रीपाल, राजा, माया, सुनीता, संगीता, बबली आदि को बुला लिया। सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। उन्हें घायल करने के बाद हमलावर फरार हो गए। महिला का कहना है कि उनकी आरोपियों से जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। इससे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई सुभाषचंद के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।