पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती के साथ छेड़छाड़, ताऊ के खिलाफ केस दर्ज

युवती के साथ छेड़छाड़, ताऊ के खिलाफ केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहबादगांव में पारिवारिक झगड़े को लेकर एक युवती को उसके सगे ताऊ और ताई ने दबोच कर घर के अंदर खींच लिया। आरोप है कि घर में ले जाकर ताऊ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर मौके पर कुछ लोग गए। इसके बाद युवती आरोपियों के चंगुल से निकल कर बाहर आई। युवती की शिकायत पर थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गांव शाहबाद में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ौस में ही उसके चाचा ताऊ अपने अपने परिवारों के साथ रहते है। पिछले कुछ समय से उसके ताऊ और चाचा के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के परिवारों के बीच झगड़ा होता रहता है। युवती का आरोप है कि वह अपने चाचा के घर परिवार वालों से मिलने के लिए गई थी। उसी दौरान उसके ताऊ चाचा के परिवार के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। युवती का कहना है कि उसके ताऊ के परिवार वालों ने उसके साथ भी गाली गलौच शुरू कर दी। जिसके कारण वह वहां से निकल कर जाने लगी। तभी उसके ताऊ और ताई ने उसे जबरन रोक लिया। दोनों उसे घसीट कर अपने मकान के अंदर ले गए।

जहां उसकी ताई उसकी पुत्रवधु ने उसे पकड़ लिया और उसके ताऊ ने उसके साथ अश£ील हरकतें शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग वहां पहुंच गए। उसके बाद वह आरोपियों के चंगुल से छूट कर बाहर निकली। उसने परिजनों की मदद से पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।