- Hindi News
- नेताजी को नवरात्र का इंतजार कल से नामांकन का होगा जोर
नेताजी को नवरात्र का इंतजार कल से नामांकन का होगा जोर
{20 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू है। बल्लभगढ़ में अब तक केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा है
भास्करन्यूज | बल्लभगढ़
बुधवारसे पितृपक्ष समाप्त होने के बाद नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों की भीड़ होनी शुरू हो जाएगी। पितृपक्ष के कारण उम्मीदवार अब तक नामांकन नहीं भर रहे हैं। मंगलवार को भी बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा। 25 सितंबर से नवरात्र शुरू हो जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि नवरात्र शुरू होने पर प्रत्याशी नामांकन भरना शुरू कर देंगे। हालांकि 20 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू है। बल्लभगढ़ में अब तक केवल एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा है। उधर, नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा सहित जाम आदि से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मंगलवारको कोई नामांकन नहीं
मंगलवारको बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। अधिकारी दिनभर प्रत्याशियों के आने का इंतजार करते रहे। ज्योतिषाचार्य डॉ. बांके बिहारी का कहना है कि श्राद्ध 24 सितंबर को समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। श्राद्ध में कोई भी उम्मीदवार नया और शुभ काम नहीं करना चाहता। इसके लिए सभी उम्मीदवार पंडित-शास्त्रियों को गृह नक्षत्र दिखवा रहे हैं। नामांकन के लिए सबसे शुभ दिन 26 सितंबर है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
बल्लभगढ़निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के चारों तरफ आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेड लगाए गए हैं और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस यहां से किसी को भी पंचायत भवन के सामने तिगांव को जाने वाली सड़क पर वाहन के साथ नहीं जाने दे रही है। इसी प्रकार तिगांव रोड की ओर से पंचायत भवन की ओर आने वाले वाहनों को रोकने के लिए भी तिगांव रोड पर बैरिकेड लगाए गए हैं। अब लोगों को इस रोड के बजाय बस अड्डा मार्केट या फिर 100 फुट रोड से होकर निकलना पड़ रहा है। इसके अलावा काफी संख्या में पुलिस बल पंचायत भवन के परिसर में भी तैनात किया गया है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम मुकुल कुमार चौहान के अनुसार सुरक्षा सहित जाम आदि की समस्या को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल धर्मशाला, पथवारी मंदिर और तिगांव रोड पर तीन जगह पर बैरिकेड लगवाए गए हैं। 27 सितंबर तक न