पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक दलों के झंडे धार्मिक स्थल से उतारे

राजनीतिक दलों के झंडे धार्मिक स्थल से उतारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिकस्थलों पर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए बैनर झंडों पर भी चुनाव आयोग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को सेक्टर-3 स्थित एक धार्मिक स्थल पर दो राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए झंडे बैनरों को आयोग की टीम ने हटवा दिया। आयोग का दावा है कि राजनीतिक दलों को धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया के अनुसार धार्मिक स्थलों पर राजनीतिक दलों के झंडे बैनर नहीं लगाने दिए जाएंगे। इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। आयोग द्वारा निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य किसी स्थान पर बैनर नहीं लगाने दिए जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार ऐसा करता है तो उसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। यदि कोई राजनीतिक दल धार्मिक जातीय उन्माद फैलाता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक संगठनों द्वारा होने वाले कार्यक्रमों के बैनरों बोर्डों को यदि कोई राजनीतिक दल का कार्यकर्ता हटाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी इमारतों पर पोस्टर चस्पा करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।