पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़ | हरियाणावीर शहीदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजा नाहर सिंह पार्क स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीद सम्मान समिति द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़, देवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि थे। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यादव ने कहा कि अहीरवाल के राजा राव तुलाराम एक ऐसे शासक, देशभक्त भारत माता के सच्चे सपूत थे जिन्होंने अंग्रेजों की गुलामी को बर्दाश्त नहीं किया। उनके दांत खट्टे करते हुए देश की आजादी के लिए शुरुआती जंग का बिगुल बजाकर एक ऐतिहासिक विद्रोह एवं देशभक्ति की भावना से भरे अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि शहीद सम्मान समिति हर साल शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर प्रशंसनीय कार्य कर रही है। इससे युवाओं बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।



इस दौरान समिति के महासचिव अश्विनी कौशिक, डालचंद डागर, नरेन्द्र पांचाल, अशोक गुप्ता, कमल सोलंकी, राजेश भाटी, मास्टर धर्म सिंह, राधे श्याम कुकरेजा, हरीश धवन, ललित यादव, वेद विरमानी, अनिल कालरा अमित मदान सहित अन्य लोग मौजूद थे।