पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण हत्या का प्रयास, दर्जन भर पर केस दर्ज

अपहरण हत्या का प्रयास, दर्जन भर पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होडल. पुलिस ने एक महिला के बयान पर तीन महिलाओं सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास करने जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। हसनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हसनपुर निवासी ब्रहमवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह काफी दिन से कृष्णा कॉलोनी में रहती है। अप्रैल 2014 में उन्हीं के पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उनकी पुत्री को भगा ले गए थे।
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसकी पुत्री को चाय में जहर देकर मारने का प्रयास किया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होने के बाद उसे बल्लभगढ़ रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया। इसके बाद उसका अपहरण हो गया। उसका अभी तक पता नहीं है। पुलिस ने सौदान, रवि, पप्पू, शिवचरण, सूरजमुखी, शकुंतला, मुरली, मोहनी, लाला, सुरेंद्र, राज शारदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।