- Hindi News
- रोडवेज बस की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा घायल
रोडवेज बस की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा घायल
नेशनलहाइवे पर सीकरी गांव के समीप हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव रामनगर थाना चंदौसी अलीगढ़ निवासी प्रदीप ने बताया कि वह और उनका भाई अवधेश सेक्टर-24 स्थित अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह वह और उनका भाई एक बाइक पर ड्यूटी जा रहे थे। जब वह सीकरी के पास पहुंचे तभी हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई घायल हो गए। घायल अवधेश की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को तुरंत बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने आनन फानन में हाइवे पर लगे जाम को खुलवाया।