पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्यार के इजहार को गुलाब तैयार, बढ़ गए भाव

प्यार के इजहार को गुलाब तैयार, बढ़ गए भाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैलेंटाइनडे को लेकर युवाओं में खासा जोश नजर रहा है। शहर की गिफ्ट आर्ट गैलरियों में भी रौनक है। युवाओं ने इस दिन के लिए खास तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इस दिन के लिए खास तोहफा माने जाने वाला रेड रोज का स्टॉक फूल विक्रेताओं ने अभी से करना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि शहर के कई रेस्टोरेंट होटल संचालकों ने भी वैलेंटाइन डे के लिए खास तैयारी की है।

गुलाबकी सुगंध इठलाई: शादियोंका सीजन होने के अलावा वैलेंटाइन डे आने से गुलाब के फूलों की मांग कीमत बढ़ गई है। 10 रुपए में मिलने वाले गुलाब की कीमत 50 रुपए है। माना जा रहा है वैलेंटाइन डे पर एक गुलाब की कीमत 80 से 100 रुपए तक हो सकती है।

500हेक्टेयर में फूलों की खेती: जिलेमें फूलों की खेती व्यापक पैमाने पर होती है। नहर पार क्षेत्र के गांवों में करीब 500 हेक्टयेर भूमि पर फूलों की खेती की जाती है। किसान इन्हें बेचने के लिए दिल्ली मंडी ले जाते हैं। फूल बेचने वाले प्यारेलाल के अनुसार गुलाब के फूल की डिमांड दो दिन से लगातार बढ़ रही है। इस समय 60 फूल की गड्डी 800 रुपए में मिल रही है। वैलेंटाइन डे पर यह फूल बहुत ज्यादा महंगा हो जाएगा। फूल उत्पादक कबूलपुर गांव निवासी धीरज के अनुसार दिल्ली मंडी के दुकानदारों ने पहले ही आर्डर दे दिए हैं। उनके आर्डर को पहले पूरा किया जा रहा है।

शेषपेज 19 पर



14फरवरी तक उम्मीद है गुलाब के फूल की कीमत 50 रुपए के पार पहुंच जाएगी। फूल विक्रेता गोविंद के अनुसार रेड रोज की वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा मांग होती है इसलिए इस दिन रेड रोज की कीमत भी ज्यादा हो जाती है।

गिफ्टआइटम की बहार: युवाओंमें वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शहर की गिफ्ट गैलरियों में भी इस बार अलग प्रकार के गिफ्ट आयटमों की भरमार है। गिफ्ट गैलरियों में वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। गैलरियों में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है। गैलरियों में इस बार 25 से लेकर 3 हजार रुपए तक के टेडीबीयर अन्य गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। इनमें से 200 से लेकर 420 रुपए तक रेंज वाले कार्डों की खासी बिक्री हो रही है। मेन बाजार स्थित गिफ्ट गैलरी के मालिक विनोद के अनुसार इस बार युवकों युवतियों द्वारा अलग-अलग किस्म के आइटम खरीदे जा रहे हैं। जिनमें अधिकतर कार्ड टेडीबीयर हैं। शादीशुदा जोड़े भी इस बार काफी संख्या में कार्डों गिफ्ट आइटम की खरीदारी कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट-होटलोंमें इंतजाम: वैलेंटाइनडे पर कपल्स प्रेमी जोड़ों के लिए शहर के कई रेस्टोरेंट होटलों में खास प्रबंध किए गए हैं। होटल पार्क प्लाजा, कारवां रेस्टोरेंट आदि में वैलेंटाइन डे के लिए कपल्स के खाने का विशेष पैकेज रखा गया है। इसके साथ ही नाच गाने के लिए डीजे की भी व्यवस्था की गई है। इस दिन के लिए सजने संवरने का भी युवाओं में खासा शौक देखने को मिल रहा है।

पुलिसके रहेंगे विशेष इंतजाम: पुलिसप्रशासन द्वारा वैलेंटाइन डे को लेकर प्रेमी जोड़ों अन्य लोगों के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। युवक-युवतियों को मॉरल पुलिसिंग और मनचलों से बचाने के लिए पुलिस सादी वर्दी में शहर के मुख्य स्थानों पर तैनात रहेगी। शहर के सभी प्रमुख पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, मॉल्स रेस्तरां आदि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ने कई मोबाइल टीमें तैयार की हैं। राह चलती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार मनचलों पर भी पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी।

वेलंटाइन-डे के लिए खरीददारी करती युवतियां।

क्या कहते हैं डीसीपी

डीसीपीभूपेंद्र सिंह के अनुसार शहर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की लगभग आधा दर्जन मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। प्रमुख जगह वूमेन पीसीआर की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। इसके साथ संवेदनशील जगहों पर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात होंगे। उन्होंने कहा, कानून के दायरे में रहने वालों के साथ पुलिस हमेशा मौजूद है लेकिन कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं है। वैलेंटाइन डे पर स्कूल कॉलेजों के आसपास पुलिस की गश्त दिनभर जारी रहेगी।