पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंडिडेट की हर गतिविधि पर होगी चुनाव आयोग की नजर

कैंडिडेट की हर गतिविधि पर होगी चुनाव आयोग की नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर रहेगी। प्रत्याशी थोड़ी सी भी गलती करते ही पकड़े जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से बनाई गई सभी टीमें प्रचार के दौरान ही नहीं बल्कि अन्य समय भी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। साथ ही समय-समय पर निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन हो सके। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दहिया ने बताया कि चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किया जाने वाला खर्च का ब्यौरा रखने सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। इसके तहत सहायक लेखा-जोखा पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो वीविंग टीम, अकाउंट टीम, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग को-आर्डिनेशन टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने अपने-अपने संबंधित कार्यों की देखरेख करनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के पूरे प्रचार अभियान पर ध्यान दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 28 लाख रुपए खर्च सीमा निर्धारित की हुई है। उन्होंने कहा मतदान के दिन संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

जिससे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पैदा हो।