पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर पांच हजार रुपए निकाले

धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर पांच हजार रुपए निकाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टरसात में एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड को बदलकर 5 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित को जब इस संबंध में पता चला तो उसने जांच की, लेकिन बैंक से उसे कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक सीही गांव के समीप रहने वाले महेश ने बताया कि वह एक कंपनी में जॉब करते हैं। 2 दिन पूर्व वह शाम करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर सात मार्केट स्थित एक निजी बैंक के एटीएम पर रुपए निकालने गए। उसने मशीन में कई बार कार्ड डाला, लेकिन मशीन से रुपए नहीं निकले। उसी दौरान एटीएम के कैबिन में तीन-चार अन्य युवक भी पहुंच गए। रुपए निकलते देख उनमें से एक युवक मदद के लिए आगे आया और उनका कार्ड लेकर रुपए निकालने का प्रयास करने लगा। सफल होने पर उसने कार्ड लौटा दिया। इसके बाद सभी युवक कैबिन से निकल गए। इसके बाद महेश भी अपने घर लौट गए। बाद में उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके खाते से 5 हजार रुपए निकल गए हैं। उन्होंने बैंक में जाकर पूछताछ की किंतु वहां से उसे कोई जानकारी नहीं मिली। महेश का कहना है कि उन्हें शक है कि एटीएम के कैबिन में मिले युवकों ने ही धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल कर इस वारदात को अंजाम दिया है।