- Hindi News
- सब्जियों की बंपर आवक, रेट में भारी गिरावट
सब्जियों की बंपर आवक, रेट में भारी गिरावट
मंडीमें आवक बढ़ने से सब्जियों के भाव में 30 से 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है। आलू, टमाटर, मटर आदि के भाव कम होने से आमजन को काफी राहत मिली है। मंडी के आढ़तियों का कहना है अगले 2 महीने तक सब्जियों के रेट कम बने रहेंगे। इस समय मंडी में अधिकांश सब्जियों की आवक लोकल से हो रही है।
50फीसदी तक कम होंगे भाव
कृषिविभाग के मुताबिक उपमंडल के करीब 20 गांवों में सब्जियों की पैदावार बड़े पैमाने पर की जाती है। जिले में करीब 7 हजार हेक्टेयर में सब्जी की खेती की जा रही है। यहां अधिकतर आलू, गोभी, मटर, पालक, गाजर, मूली आदि का उत्पादन व्यापक पैमाने पर किया जाता है। इन दिनों ये सभी सब्जियां बाजार में ताजा रही हैं। आवक बढ़ने के साथ ही सब्जियों के भाव में काफी गिरावट आई है। मंडी के आढ़तियों की मानें तो सब्जियों के भाव में पिछले माह के मुकाबले 50 फीसदी से ज्यादा तक गिरावट आने की संभावना है।
गृहिणी ममता, सुषमा नीरजा का कहना है कि सब्जी सस्ती होने से राहत मिली है। दो माह पहले तक तो सब्जियों के भाव आसमान चढ़े हुए थे। नाममात्र की सब्जियां खरीदी जा रही थीं। गृहिणी सरला का कहना है कि यही भाव आगे भी रहें तो ठीक है। रेस्टोरेंट संचालक सोनू शीले का कहना है कि प्याज टमाटर का खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। दोनों के भाव कुछ दिनों पहले तक आसमान छू रहे थे। इसलिए सलाद की प्लेट से दोनों गायब हो गए थे। लेकिन अब इनके भाव कम होने से दोबारा कस्टमर को परोसा जा रहा है।
2 माह कम रहेंगे भाव सब्जियोंका उत्पादन करने वाले किसान बिजेंद्र, सुरेंद्र जगमोहन के अनुसार सब्जियों के अगले दो माह भा कम बने रहेंगे। क्योंकि सर्दियों के मौसम में सब्जियों को पानी आदि देने की कम जरूरत होती है। दूसरा इन दिनों में सब्जी खराब कम होती है। इसलिए गोदाम में रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
एक माह में गिरे भाव
सब्जीपहले अब
आलू 40 20
मटर 80 30
प्याज 30 20
गोभी 40 15
गाजर 30 20
मूली 20 10
पालक 20 10
टमाटर 40 15
(किलोमें)