पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए साल पर सेक्टर तीन के लोगों को बैंक्वेट हॉल का तोहफा

नए साल पर सेक्टर-तीन के लोगों को बैंक्वेट हॉल का तोहफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-3में हुडा द्वारा सामुदायिक भवन विस्तार योजना के तहत बैंक्वेट हॉल बनाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। हुडा ने सितंबर में यहां काम शुरू किया था। अधिकारियों के मुताबिक नए साल के शुरू तक इसके बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में नए साल में सेक्टर-3 के लोगों को सामुदायिक भवन में ही बैंक्वेट हॉल का तोहफा मिल जाएगा। इस काम पर हुडा 2 करोड़़ 22 लाख रुपए खर्च कर रहा है।

निजीबैंक्वेट हॉल पर निर्भर

सेक्टर-3के लोग काफी समय से सामुदायिक भवन के विस्तार की मांग कर रहे थे। यह सेक्टर शहर के सबसे बड़े सेक्टर में से एक है। यह सेक्टर 166 गज, 60 गज, हाउसिंग बोर्ड आदि विभिन्न भागों में बंटा है। आबादी करीब 15 हजार है। सेक्टर में केवल एक ही सामुदायिक भवन है। यह सामुदायिक भवन लोगों की जरूरत के हिसाब से काफी छोटा पड़ रहा था। लोगों को अपनी शादी पार्टी आयोजित करने के लिए निजी बैंक्वेट हॉल पर निर्भर रहना पड़ता था।

2करोड 22 लाख खर्च : इससमस्या के समाधान के लिए सेक्टर के लोगों ने कई बार सेक्टर में नया सामुदायिक भवन बनवाने की मांग हुडा से की। हुडा ने सेक्टर में नया सामुदायिक भवन बनाने में असमर्थता जता दी। लोगों की मांग पर हुडा ने मौजूदा सामुदायिक भवन के विस्तार का निर्णय लिया। हुडा ने 2 करोड़ 22 लाख रुपए का बजट बनाकर चंडीगढ़ भेजा। वहां से बजट पास होकर गया। विभाग ने यहां सबसे पहले एक बैंक्वेट हाल बनाने का निर्णय लिया ताकि लोगों को अपने शादी पार्टी के लिए इधर उधर जाना पड़े। इसके लिए हुडा ने अगस्त में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी और सितंबर में काम शुरू कर दिया गया था। अभी तक यहां लगभग 60 प्रतिशत काम हो चुका है।

नएसाल तक होगा तैयार

हुडाके कार्यकारी अभियंता सतपाल दहिया के अनुसार सेक्टर-3 के लोग काफी समय से नए सामुदायिक भवन की मांग कर रहे थे। फिलहाल यहां नया भवन बनाना मुश्किल था इसलिए मौजूदा भवन के विस्तार का निर्णय लेना पड़ा। यहां बैंक्वेट हाल बनाया जा रहा है। इसका तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। उम्मीद है यह नए साल तक बनकर तैयार हो जाएगा।