पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर युवक पर किया हमला

घर में घुसकर युवक पर किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़ | मलेरनारोड पर रंजिश के चलते लाठी डंडों से लैस युवक ने जबरन घर में घुसकर एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। मलेरना रोड के समीप रहने वाले धनसिंह के अनुसार वह एक दुकान पर नौकरी करता है। उसके पुत्र राहुल की कुछ दिन पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। तभी से वह युवक अपने मन में रंजिश पाले हुए था। इसी के चलते रविवार शाम को आरोपी युवक लाठी डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आया और आते ही घर में मौजूद राहुल पर हमला कर दिया। उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद वह उन्हें धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।