रोडवेज ने शुरू की 10 गांव के लिए बस
क्षेत्रके 10 गांवों के लिए हरियाणा रोडवेज ने बस सेवा शुरू की है। इससे इन गांवों के हजारों लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा। अधिकारियों के मुताबिक इन ग्रामीण इलाकों से रोज करीब 500 लोग प्राइवेट बस ऑटो आदि से सफर करते हैं। यह बस बल्लभगढ़ बस अड्डे से चलकर कैल गांव, बाइपास से साहुपुरा, सुनपेड़, डीग, फतेहपुर बिल्लौच, जवां, अटेरना, सदपुरा होते हुए अलावलपुर पहुंचेगी। फिलहाल इस रूट पर रोडवेज की एक भी बस नहीं चल रही थी। बस के शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बस चलने का सबसे ज्यादा फायदा विद्यार्थियों को होगा। रोडवेज के जिला महाप्रबंधक विक्रम मलिक के अनुसार पहले एक बस को इस रूट पर चलाया गया है।
शेषपेज 17 पर
सवारियोंकी संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। यह बस सुबह पौने सात बजे अलावलपुर से चलकर बल्लभगढ़ पहुंचेगी। बस पूरा दिन में इस रूट पर 6 फेरे लगाएगी।
बस की समय सारणी
6.45सुबह अलावलपुर से बल्लभगढ़
9.45 सुबह बल्लभगढ़ से अलावलपुर
11.15 सुबह अलावलपुर से बल्लभगढ़
1.30 दोपहर बल्लभगढ़ से अलावलपुर
3.00 दोपहर अलावलपुर से बल्लभगढ़
5.00 शाम बल्लभगढ़ से अलावलपुर रात्रि ठहराव