पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के दिन कई रूट पर नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें

मतदान के दिन कई रूट पर नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव को लेकर रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव के दौरान ईवीएम अन्य सामान सुरक्षित ढंग से जिला प्रशासन कार्यालय से पोलिंग बूथों पर पहुंच जाए, इसके लिए रोडवेज 10 बसों को भेजने की तैयारी कर रहा है। सोमवार को इस बारे में मुख्यालय से एक पत्र बल्लभगढ़ डिपो को जारी किया गया। बल्लभगढ़ डिपो से बसों को भेजने पर रिपोर्ट मांगी गई है। 15 अक्टूबर को 10 बसों को चुनाव ड्यूटी पर लगाने से कुछ रूटों पर इस दिन बसें भी नहीं चलेंगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इन बसों को पोलिंग बूथ पर दिनभर खड़ा किया जाएगा। इस दौरान बल्लभगढ़ बस डिपो से रोहतक, भिवानी, सोहना जाने वाली बसों को नहीं चलाया जाएगा। रोहतक जाने वाली एक और भिवानी जाने वाली दो बसों को ड्यूटी में लगाने की योजना है। जबकि सोहना जाने वाली 15 बसों में से सात बसों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इन रूटों पर एक दिन के लिए ही बस सेवा बाधित रहेगी। पोलिंग के बाद बसों को अपने तय समय पर चलाया जाएगा। ड्यूटी इंस्पेक्टर इदरीश खान के अनुसार अपै्रल-मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी इतनी संख्या में ही बसों को पोलिंग बूथों पर भेजा गया था। उसी आधार पर विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारी की गई है।

रिपोर्ट में जो जानकारियां मांगी गई थीं वह दे दी गई हैं। मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।