पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिजा में गूंज रहे देशभक्ति गीत और पार्टियों के चुनावी वादे

फिजा में गूंज रहे देशभक्ति गीत और पार्टियों के चुनावी वादे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ् | विधानसभाचुनाव को लेकर घोषित प्रत्याशियों के साथ-साथ संभावित कैंडीडेट प्रचार में लगे हुए हैं। राजनीतिक दलों की गाडिय़ों में दिनभर वादे और देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियों की ओर से प्रचार प्रसार तेज होने लगा है। शहर और गांवों में नेता जहां सभाएं करने में व्यस्त हैं, वहीं उनके प्रचार वाहन वादों की झडिय़ों के साथ देशभक्ति गीतों से मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। सुबह से ही गाडिय़ों में लगे लाउडस्पीकरों पर देशभक्ति गीत गूंजने शुरू हो जाते हैं। जनसभाओं में नेताओं के पहुंचने से पहले पार्टी के वादों का बखान करने के साथ-साथ रागनियों और देशभक्ति से ओतप्रोत गीत बजाए जा रहे हैं।

येगीत गूंज रहे प्रचार में: इनदिनों सबसे ज्यादा वंदेमातरम्, मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती, मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी, ये देश है वीर जवानों का मस्तानों का, मेरा रंग दे बसंती चोला तथा जय हो जैसे गीत प्रमुखता के साथ चलाए जा रहे हैं।

कानफोड़ूशोर से परेशानी: बल्लभगढ़निवासी मनोज, पंकज जितेंद्र का कहना है कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार के लिए चलाए जा रहे देशभक्ति गीतों को सुनकर अच्छा लगता है, लेकिन दिनभर कानफोड़ू शोर से लोग परेशान हो जाते हैं। नेताओं ने कई-कई गाड़ियां एक-एक इलाके में चलवा रखी हैं।

इससे दिनभर कान फोडू शोर होता रहता है। देर शाम तक भी प्रचार नहीं थमता।