पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार की टक्कर से रिक्शा पलटा, दो बहनें घायल

कार की टक्कर से रिक्शा पलटा, दो बहनें घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़| तिगांवरोड पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार सवार ने रिक्शे को टक्कर मार दी। इससे रिक्शा पलटने से उसमें सवार दो बहनें घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गया। युवतियों से पूछताछ करने पर लोगों ने उनके परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। मंगलवार दोपहर भगत सिंह कालोनी निवासी मिथलेश कुसुम कुछ खरीदारी के लिए मेन बाजार के लिए घर से निकली थीं। वह अंबेडकर चौक के पास पहुंचीं अचानक सामने से तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर रिक्शे को मार दी। इससे रिक्शा पलट गया। रिक्शे में सवार मिथलेश कुसुम गिरकर घायल हो गई।

खबरें और भी हैं...