छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
बल्लभगढ़ | बेटीबचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर गांव चंदावली स्थित शिव शिशु स्नेह पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने हाथों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित पर्यावरण संरक्षण के बोर्ड बैनर लिए हुए थे। गांव में जगह-जगह छात्रों ने लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल संचालक धर्मवीर सिंह ने कहा कि बेटियां समाज का आईना हैं। एक बेटी के शिक्षित होने से दो परिवारों का भला होता है। रैली के दौरान छात्रों सहित बृजलाल, महेंद्र कुमार, राजकिशोर, जगदीश, रवि कुमार, उधम सिंह, राजू किशोर, मंजू रानी, रेखा रानी, अंजू रानी सपना सहित कई लोग मौजूद थे।