मनचलों पर नजर रखने के लिए पुलिस रहेगी अलर्ट
वेलेंटाइनडे पर युवक-युवतियों को मोरल पुलिसिंग मनचलों से बचाने के लिए पुलिस सादी वर्दी में शहर के मुख्य स्थानों पर तैनात रहेगी। शहर के सभी प्रमुख पार्कों, स्कूलों, कालेजों, बाजार, मॉल्स रेस्त्रां आदि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ने कई मोबाइल टीम तैयार की हैं। पिछले साल हुई कुछ घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शहर के मॉल्स गिफ्ट शॉप्स पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है। साथ ही नाकों पर भी पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। राह चलती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार मनचलों पर भी पुलिस की कड़ी निगाह रखेगी।
डीसीपी भूपेंद्र सिंह के अनुसार शहर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की लगभग आधा दर्जन मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। प्रमुख जगह वूमेन पीसीआर की ड्यूटी भी रहेगी। साथ ही संवेदनशील जगह पर पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे।
{पुलिस की आधा दर्जन मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी
{प्रमुख जगह वूमेन पीसीआर की ड्यूटी भी रहेगी