मनचले को युवती ने जड़े थप्पड़
मनचले को युवती ने जड़े थप्पड़
बल्लभगढ़|रविवारसुबह एक युवती को सेक्टर-3 के समीप बाइक सवार एक युवक जबरदस्ती गुलाब का फूल देने लगा। उसकी इस हरकत का युवती ने विरोध किया। जब वह नहीं माना तो युवती ने उसे तमाचे जड़ दिए। सुबह करीब साढ़े 9 बजे सेक्टर-3 निवासी दो युवतियां घर से बाजार के लिए निकलीं। टैगोर स्कूल के पास अचानक बाइक पर एक युवक आया और युवतियों के आगे बाइक रोककर खड़ा हो गया। इसके बाद उसने हैपी वेलेंटाइन कहते हुए जेब से एक गुलाब का फूल निकाला और युवती को देने लगा। इस पर युवती भडक़ गई। इसके बाद युवक फिर गुलाब देने का प्रयास करने लगा। इसके बाद युवती ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। यह माजरा देख लोग मौके पर आने लगे। इसके बाद युवक वहां से भाग निकला। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि युवती शिकायत देगी तो कार्रवाई की जाएगी।