पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतेहपुर बिल्लौच में बनेगी एम्स की शाखा, होंगे 50 बेड

फतेहपुर बिल्लौच में बनेगी एम्स की शाखा, होंगे 50 बेड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुरबिल्लौच में करीब 9 साल से लंबित पड़ी सरकारी अस्पताल बनाने की योजना अगले माह सिरे चढऩे की उम्मीद है। यहां 50 बेड का अस्पताल बनाए जाने की योजना है। इसमें 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके बनने से आसपास के 50 गांव के लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहर की तरफ नहीं दौडऩा पड़ेगा।

16में हो जाएगा तैयार

बल्लभगढ़में एम्स की नई ओपीडी की बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है वहीं अब फतेहपुर बिल्लौच में एक और शाखा का रास्ता साफ हो गया है। गांव की पंचायत सात एकड़ जमीन एम्स को स्थानांतरित कर चुकी है। पंचायत विभाग के महानिदेशक की मंजूरी मिलने के बाद राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश भी करा दी है। अब एम्स प्रशासन ने अस्पताल के भवन को बनाने के लिए बजट भी मंजूर कर दिया है। एम्स अधिकारियों का दावा है कि 31 मार्च से पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डेढ़ साल में शाखा शुरू करने का लक्ष्य है।

5साल पहले हुई थी घोषणा

फतेहपुरबिल्लौच में एम्स की शाखा शुरू होने का ग्रामीण लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 14 जनवरी 2007 को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित महिला जागृति रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 50 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी।

इसके बाद कई साल यह योजना फाइलों में ही धूल फांकती रही। अब इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।

24घंटे मिलेंगी हेल्थ सुविधाएं

फतेहपुरबिल्लौच में एम्स शाखा खुलने के बाद ग्रामीणों को एक छत के नीचे ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। एम्स की इस शाखा में दो फिजीशियन, दो महिला विशेषज्ञ, 12 से ज्यादा नर्सों सहित आवश्यक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा गंभीर मरीजों को रेफर करने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी होगी। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और छोटे ऑपरेशनों की सुविधा भी यहां होगी।

24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए डॉक्टरों नर्सों के लिए स्टाफ क्वार्टर भी बनाए जाएंगे।

फतेहपुर बिल्लौच में एम्स की शाखा बनने से गांव पन्हैड़ा खुर्द, लढ़ौली, शाहपुर कलां, सौतई, प्रहलादपुर माजरा डीग, ककड़ीपुर, डीग, सागरपुर, साहूपुरा, सुनपेड़, जवां, अटेरना सहित 50 गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।

^फतेहपुर बिल्लौच में आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। उम्मीद अगले माह से इसका काम शुरू हो जाए। ग्राम पंचायत इसके लिए सात एकड़ जमीन दे चुकी है। तमाम औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। जल्द ही टेंडर आवंटित कर दिए जाएंगे। -डॉ.शशिकांत, एम्स बल्लभगढ़ शाखा प्रभारी

बल्लभगढ . अस्पतालका गेट।

खबरें और भी हैं...