पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स प्रोफेशनल्स की बढ़ी मांग

कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स प्रोफेशनल्स की बढ़ी मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदमाशों पर पैनी नजर, तैयार हो रहा रिकॉर्ड

विधानसभाचुनाव में बदमाश किसी तरह की गड़बड़ी करें, इसके लिए पुलिस ने जिले में सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने बेल जंपर, अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों सरेआम शराब पीने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सभी थानों में सक्रिय बदमाशों का रिकाॅर्ड तैयार हो रहा है। साथ ही जेल में बंद बदमाशों गिरोह के बारे में पुलिस ने जेल प्रशासन से भी संपर्क किया है।

गड़बड़ीफैलाने वालों पर नजर : प्रदेशमें विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है। 15 अक्टूबर को चुनाव है। ऐसे में कोई गड़बड़ी हो इसलिए जिला पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क है। चुनाव के दौरान जो अपराधी किसी तरह की गड़बड़ी फैला सकते हैं, उन पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। सभी थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र में सक्रिय गिरोह के बारे में भी ब्योरा जुटा रहे हैं।

जेलप्रशासन से भी संपर्क : थानाक्षेत्रों के अलावा पुलिस नीमका जेल में बंद पेशेवर अपराधियों का भी पूरा रिकाॅर्ड तैयार कर रही है। जेल में बंद अपराधी का किस गिरोह से संबंध है। उसके बाकी साथी जेल में हैं या बाहर। यदि बाहर हैं तो कहां हैं और आजकल वे किन गतिविधियाें में लिप्त हैं। जेल में बंद अपराधियों से कौन-कौन मिलने आता है। इसके बारे में भी बारीकी से जानकारी जुटाई जा रही है। शेषपेज 15 पर









608पीओ तथा 5863 बेल जंपर्स

पुलिस आयुक्त अरशिन्दर सिंह चावला ने पीओ बेल जंपर्स को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की है। इसमें 12 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। पीओ बेल जंपर्स को पकड़ने के लिए उपनिरीक्षक जुगलाल क्रिमिनल रिकॉर्ड आफिसर के अनुसार फरीदाबाद में कुल 608 पीओ तथा 5863 बेल जंपर्स हैं। ये क्राइम कर सजा से बचने के लिए हरियाणा दूसरे स्टेट में छिपे हैं। इनमें से 82 पीओ 430 बेल जंपर्स को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

बाउंसरों पहलवानों पर भी नजर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चुनाव के दौरान अक्सर पहलवानों बाउंसरों की सक्रियता बढ़ जाती है। नेताओं प्रत्याशियों के साथ बाउंसर के तौर पर चलने वाले पहलवान अक्सर दूसरे जिलों और राज्यों से बुलाए जाते हैं। ऐसे में यदि वे यहां कोई वारदात कर चले जाएं, तो उनके बारे में कुछ पता नहीं चलता है। प्रदेश भर में इनका पूरा रिकाॅ