पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काटी अवैध काॅलोनी दो पर केस

काटी अवैध काॅलोनी दो पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलपुरगांव में कुछ लोगों ने मिलीभगत कर हुडा की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से काॅलोनी काट दी। जिला टाउन प्लानर एनफोर्समेंट की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला टाउन प्लानर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग इस्माइलपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर काॅलोनी काट रहे हैं। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच की तो वहां सरकारी जमीन पर काॅलोनी काटी जा रही थी। शिव प्रोपर्टीज इस्माइलपुर के मालिक शील प्रकाश शर्मा गांव में ही हुडा की सरकारी जमीन पर अवैध काॅलोनी काटने का काम कर रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।