छेड़छाड़ करने पर दो युवकों की धुनाई
दशहराग्राउंड में लगे मेले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों की लोगों ने जमकर धुनाई की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। लोगों का कहना है कि मेले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मेला प्रबंधन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। शुक्रवार रात मेले में आए दो युवक महिलाओं युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। दोनों युवकों ने मेले में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की, जिस पर वे भड़क गई। उसने दोनों युवकों को लताड़ते हुए थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शोर सुनकर वहां लोग जमा हो गए। लोगों ने दोनों युवकों की धुनाई कर दी। इसी दौरान दोनों युवक मौका पाकर लोगों के चंगुल से भाग निकले। कुछ लोगों ने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दशहरा ग्राउंड में बलदेव छठ मेला चल रहा है। सिटी थाना प्रभारी महाराज सिंह का कहना है कि मेले के दौरान शाम के समय दशहरा ग्राउंड में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।