पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आैद्योगिक विकास एवं चुनौतियों पर सेमिनार

आैद्योगिक विकास एवं चुनौतियों पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव. एनसीआर चैंबर्स एंड कॉमर्स इंडस्ट्री द्वारा आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि बिरेन्द्र सिंह को स्मृति चिह्न देते एचपी यादव।

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

एनसीआरचैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा दक्षिण हरियाणा में औद्योगिक विकास एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार में पूर्व राज्यसभा सांसद बिरेंद्र सिंह ने दक्षिण हरियाणा में लघु और सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से नजदीक होने के कारण दक्षिण हरियाणा में जमीन अपेक्षा से अधिक महंगी हो गई है। इस क्षेत्र में बड़ी भूमि से संबंधित उद्योग लगाना संभव नहीं है। इसलिए यहां 50 से 100 गज के छोटे प्लांटों पर उद्योग लगाने की जरूरत है। श्रम विवादों के मामले में उन्होंने उद्यमियों को माइंड सेट में बदलाव की नसीहत दी।

चैंबर्स के प्रेसिडेंट एचपी यादव द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए बिरेंद्र सिंह ने कहा कि बदलते परिवेश में दक्षिण हरियाणा में औद्योगिक परिवर्तन की आवश्यकता है। यहां लघु उद्योगों को बढ़ावा मिले। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को निरंतरता देने के लिए समानांतर विकास की पैरवी की। उनके अनुसार विकास को संतुलित बनाए रखने के लिए जरूरी है कि वृहत उद्योग मध्यम एवं लघु दर्जे के उद्योगों को समान अनुपात में बढ़ाव दिया जाए।

इससे पूर्व समारोह में एनसीआर चैम्बर के प्रेसिडेंट एचपी यादव ने दक्षिण हरियाणा की औद्योगिक समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने मेवात में टैक्स होलीडे जोन बनाने की मांग की। उन्होंने दिल्ली मेट्रो को मानेसर से रेवाड़ी तक विस्तार करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर एनसीसीआई स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन रविन्द्र बंसल, एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन बीआर सचदेवा, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल कमेटी के चेयरमैन पी आनंद, सीएसआर कमेटी के चेयरमैन चरन एस यादव, एटूजेड ग्रुप के एमडी संजीव सकलानी, गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन गुड़गांव के महासचिव दीपक मैनी सहित कई उद्योग एसोसिएशनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।