शिविर में 72 लोगों ने किया रक्तदान
तावडू |राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त अशोक सांगवान पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राठी ने किया। इस अवसर पर 72 लोगों ने रक्तदान किया। उपायुक्त अशोक सांगवान ने कहा कि रक्तदान करने से रक्तदाता के शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। किसी का जीवन बचाने में हम योगदान दे सकते हैं। इसलिए रक्तदान करना चाहिए। समाज सेवी जगदीश ने 34वीं बार रक्तदान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मेवात ने भी रक्तदाताओं को संबोधित किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, विनोद कुमार, अजीतसिंह, सबीना सहरावत आदि मौजूद थे।
तावडू | रक्तदानशिविर का उद्घाटन करते डीसी अशोक सांगवान एसपी बलवान सिंह राठी। रक्तदाता छात्रों से बातचीत करते डीसी अशोक सांगवान