पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश स्तरीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता मेवात में 23 से 25 फरवरी तक होगी

प्रदेश स्तरीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता मेवात में 23 से 25 फरवरी तक होगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूंह| अतिरिक्तउपायुक्त मनीराम शर्मा ने बताया कि 23 से 25 फरवरी तक मेवात जिले में राज्य स्तरीय अखाड़ा कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में सभी जिलों से 650 पहलवान खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने गुरुवार को इस प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि वे इस प्रतियोगिता से संबधित सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी कर लें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने बैठक में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली, पानी, खाद्य एवं आपूर्ति सहित अन्य विभागों को निर्देश दिए कि वे खिलाड़ियों के ठहरने, खाने, पीने अन्य प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के बारे में पूरा ध्यान रखें। ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ठीक ढंग से संपन हो सकें। इस अवसर पर नगराधीश सुरेश चहल, डीएसपी आशीष चौधरी, तहसीलदार बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी गंगादत्त यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...