पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंगली गांव में शहीद दिवस पर पहुंचे विधायक ने विकास का दिलाया भरोसा

नंगली गांव में शहीद दिवस पर पहुंचे विधायक ने विकास का दिलाया भरोसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूंह| देशकी आजादी के लिए फांसी के फंदे पर चढ़कर अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों की याद में नंगली गांव में शहीद दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिला उपायुक्त मेवात नूंह विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति गीत नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उपायुक्त मेवात के एम पाण्डुरंग ने कहा कि सरकार ने नंगली चौक का नाम शहीद हसन खां मेवाती चौक रखा है। गांव का विकास कराने की बात कहने के साथ-साथ बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था का भरोसा दिलाया। फिरोजपुर झिरका, नगीना में शहीद पार्क बनाए गए हैं। रूपडाका गांव में शहीदों की याद में भव्य शहीद मीनार बनाई गई है। नल्हड़ गांव में करीब सात सौ करोड़ की लागत से मेडिकल काॅलेज का नाम शहीद राजा हसन खां मेवाती मेडिकल काॅलेज नल्हड़ रखा गया है। विधायक जाकिर हुसैन ने शाहपुर नंगली गांव में शहीद स्मारक बनाने बिजली-पानी सड़क जैसी मांगो को जल्दी पूरी करने के लिए सरकार से मांग करेंगे। दरअसल 9 फरवरी 1858 की लड़ाई में 52 लोगों को शाहपुर नंगली गांव में अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। जिनमें करीब 33 लोग नंगली गांव के हैं।

खबरें और भी हैं...